संवाददाता: गुलशन कुमार इटावा: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल के आवास छपेटी कुंज में भोले बाबा मंदिर पर ठंडाई एवं प्रसाद वितरण करके महाशिवरात्रि पर्व को धूमधाम से मनाया गया। सैकड़ों शिव भक्तों ने ठंडाई ग्रहण की। इस अवसर पर भक्तों ने बम बम भोले के जयकारे लगाए। इस मौके पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन, जिला कोषाध्यक्ष सर्वेश चौहान, जिला प्रवक्ता इकरार अहमद, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष कुमार वर्मा, युवा जिला महामंत्री रंजीत सिंह कुशवाहा, जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल, नगर मंत्री उमेश कुशवाहा, सर्राफा एसोसिएशन मंत्री श्याम सिंह, संचित अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें