Skip to main content

Posts

Showing posts with the label सड़क को किया जाम

Etawah News: युवक की संदिग्ध हत्या, परिजनों ने जहर देने का आरोप लगाकर सड़क को किया जाम

संवाददाता: दिलीप कुमार इटावा/ताखा : थाना क्षेत्र के उमरसेड़ा में रविवार की सुबह 4 बच्चों के पिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने 3 लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना से गुस्साए परिजनों ने ऊसराहार-भरथना मार्ग पर शव को रखकर जाम लगा दिया। सड़क पर ड्रम, लकड़ी, तख्त आदि रख दिए गए। इससे सड़क पर वाहनों की कतार लग गई। पुलिस बल के साथ भरथना सीओ, कोतवाल पहुंच गए। परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र के ग्राम उमरसेड़ा में रविवार की सुबह 6 बजे गांव के ही 30 वर्षीय 4 बच्चों के दिव्यांग पिता अरविंद कुमार उर्फ प्रमोद सक्सेना पुत्र बटेश्वर दयाल सक्सेना उमरसेड़ा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार 3 लोग उसे घर से बुलाकर ले गए थे। इसके बाद जहर देकर उसकी हत्या कर दी। पिता बटेश्वर दयाल सक्सेना व भाई देवेन्द्र सक्सेना ने बताया कि शनिवार को रात्रि 3 बजे पड़ोसी ग्राम नगला भारा के कुछ लोग अरविंद को बुलाकर ले गए थे। कुछ ही देर बाद संदिग्ध अवस्था में अरविंद के पड़े होने की उन्हें सूचना मिली। स...