ब्यूरो संवाददाता इटावा : मंगलवार दोपहर एक बार फिर मौसम ने करवट बदली और तेज बरसात शुरू हो गई। सुबह से तेज धूप से भीषण गर्मी थी लेकिन दोपहर बाद मौसम बदल गया। बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई जिसके बाद लोगों ने कुछ राहत महसूस की। दोपहर 1 बजे भीषण गर्मी से लोगों को कुछ राहत नजर आई है। एक बजे अचानक तेज बारिश शुरु हो गई। साथी ही हल्की ओलावृष्टि भी हुई है। आधा घंटे हुई तेज बरसात के दौरान अब ठंडी ठंडी हवाएं भी चलने लगी। बरसात के कारण सड़कों पर चलने वाले लोगों को रुकना पड़ा। मौसम में बदलाव के कारण इन दिनों खासी गर्मी का एहसास हो रहा है लेकिन एकाएक तो जिस दिन से मौसम बदल रहा है वह कहीं ना कहीं बीमारियों को भी जन्म देने वाला माना जा रहा है। लेकिन जिस तरह से अब बरसात हो रही है वो हर हाल में लोगो को गर्मी से राहत दिला रही है।
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें