ब्यूरो संवाददाता इटावा: निपुण भारत मिशन के अंतर्गत समग्र शिक्षा , बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षक सम्मान , राज्य अध्यापक पुरस्कार का आयोजन विकास भवन के प्रेरणा सभागार में किया गया। जिसमें सीएम द्वारा लोक भवन में राज्य पुरस्कार 2021 से 10 शिक्षकों को सम्मानित किया गया एवं कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी देखा गया। सीएम ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए छात्रों में उत्सुकता जगाने वाले जिज्ञासा को पूर्ण करने की अपेक्षा की। विकास भवन सभागार में शिक्षक दिवस के मौके पर लोकसभा सांसद डॉ राम शंकर कठेरिया मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में शामिल हुए। सभागार में प्रोजेक्टर के माध्यम से लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा सम्मानित किये गए शिक्षकों का सम्मान कार्यक्रम का प्रसारण देखा गया। उसके बाद जिले के दस शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर लोकसभा सांसद ने अपने सम्बोधन कहा कि 5 सितंबर को शिक्षकों को सम्मान देने के लिए शिक्षक दिवस मनाया जाता है तथा शिक्षक दार्शनिक विद्वान और राजनीतिक डा सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के सम्मान में देशभर में शिक्षक दिवस मनाया जाता है। डॉ सर्वपल्ली का जन्म सन ...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें