Skip to main content

Posts

Showing posts with the label जिला अस्पताल

Etawah News: जिला अस्पताल में युवतियों के बीच जमकर मारपीट, रिश्वत के लेनदेन में हुई हाथापाई

ब्यूरो संवाददाता इटावा: जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में सीटी स्कैन की निःशुल्क सुविधा के नाम पर 500 रुपये लिए गए। इस पर युवतियों के दो गुटों के बीच आरोप-प्रत्यारोप के बाद जमकर मारपीट हो गई। इससे इमरजेंसी वार्ड में मौजूद लोगों में हंगामा कट गया। ड्यूटी पर मौजूद डाक्टरों, स्टाफ व मौजूद पुलिस कर्मियों ने बीच-बचाव कराया। वहीं मौजूद लोगों ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस मामले में नोएडा से आयी युवतियों ने सीएमएस से मिलकर इसकी शिकायत की। डॉक्टर व स्टाफ समेत युवतियों पर रुपये लेने का आरोप लगा है। नोएडा की रहने वाली युवती ममता ने बताया कि वह अपनी सहेली ज्योति के साथ गले में परेशानी होने के चलते जिला अस्पताल में सीटी स्कैन कराने के लिए पहुंची थी। ममता का आरोप है कि सीटी स्कैन सेंटर में बिना डाक्टर के लिखे सीटी स्कैन न किए जाने की बात स्टाफ द्वारा कहे जाने पर उसने इकदिल निवासी कीर्ति एवं सपना नाम की युवतियां जो कि उनके टच में थी, उनसे संपर्क कर सीटी स्कैन कराने के लिए डॉक्टर से लिखवाने के लिए कहा। ममता का आरोप है कि इस पर उन युवतियों ने डॉक्टर से लिखवाने एवं सीटी स्...

Etawah News: जिला अस्पताल की इमरजेंसी में डॉक्टर और तीमारदारों के बीच मारपीट

ब्यूरो संवाददाता इटावा: जिला अस्पताल की इमरजेंसी में एक मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। रविवार की सुबह हुयी मौत से नाराज परिजनों ने जमकर हंगामा काटा। जहां स्टाफ के साथ अभद्रता की गयी वहीं पांच लाख रुपये कीमत की मशीनों को भी तोड़ा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रण में किया। हंगामे की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे। उधर दूसरे पक्ष ने मारपीट का आरोप लगते हुए बताया कि इलाज में लापरवाही से तीमारदार के पिता की मौत हुई हैं। तीमारदार व परिजनो के द्वारा नाराजगी जताने पर तीमारदारों को डॉक्टर और स्टाफ ने मिलकर पीटा तथा अस्पताल कर्मियों ने खुद ही चिकित्सा उपकरणों की तोड़फोड़ की हैं। शनिवार को इकदिल थाना क्षेत्र के गांव भवानीपुर के रहने वाले ( 62) वर्षीय विद्याराम को सांस लेने में दिक्कत थी। उनके बेटे औसान सिंह अपने पिता को लेकर इमरजेंसी में पहुंचे थे। डा. अजय शर्मा ने प्रारंभिक इलाज के बाद स्थिति ठीक नहीं होने पर सैफई मेडिकल कॉलेज ले जाने को कहा , लेकिन परिवारी जन नहीं ले गए थे। रविवार की सुबह 9.5 बजे विद्याराम की मौत हो गई। इसके बा...