ब्यूरो संवाददाता इटावा: मंगलवार सुबह तडके 4 बजे से शुरू हुई बरसात ने इटावा मैनपुरी रोड पर स्थित मैनपुरी अंडरपास में जलभराव के कारण इसे आवागमन के लिए बंद कर दिया गया है। बरसात के चलते मैनपुरी अंडरब्रिज में 4 फीट तक पानी भर गया था। बता दें कि बरसात के दिनों में अंडर पास में भरने वाला पानी न सिर्फ यातायात के लिए बल्कि लोगों के लिए भी एक बड़ी मुसीबत बन चुका है। नगर पालिका प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए इसको आवागमन के लिए बंद कर दिया है ताकि किसी घटना से बचा जा सके। देखें विडियो: मैनपुरी अंडर पास में फसी प्राइवेट बस, जेसीबी से रेस्क्यू कर निकाला बाहर, एक घंटे तक फंसी रही बस नगर पालिका प्रशासन के कर्मियों ओर पुलिस बल को तैनात कर दोनों ओर बैरिकेडिंग लगाकर के मैनपुरी अंडरब्रिज कर बंद दिया गया है। बरसात के दिनों में अमूमन मैनपुरी अंडर ब्रिज में सरकारी गैर सरकारी वाहनों के फंसने के बाद यह कदम उठाया गया है। साथ ही झमाझम बरसात के चलते डॉक्टर भीमराव अंबेडकर राजकीय संयुक्त चिकित्सालय परिसर बरसाती पानी से सराबोर हो गया। सुबह तड़के 4 बजे से हो रही झमाझम बरसात से जिला अस्पताल परिसर ब...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें