Etawah News: सेंटमेरी इन्टर कालेज के मेधावियों ने एक बार फिर श्रेष्ठता साबित कर स्कूल का नाम किया रोशन
ब्यूरो संवाददाता इटावा: सीबीएसई इन्टरमीडिएट 2022-23 सत्र के परीक्षा परिणाम में सेंटमेरी इन्टर कालेज इटावा के मेधावियों ने एक बार फिर श्रेष्ठता साबित की। प्रिंसिपल फादर जोबी जोसेफ के कुशल नेतृत्व व मैनेजर फादर बिंसन, वाइस प्रिंसिपल फादर बिबिन व सिस्टर जिंसी की देखरेख में सेंटमेरी के 13 मेधावियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर व 38 मेधावियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर गौरवांवित किया है। सेंटमेरी इन्टर कालेज के प्रिंसिपल फादर जोबी जोसेफ ने बताया कि कालेज के मेधावी छात्र तनिष्क 97 प्रतिशत अंक पाकर स्कूल टॉपर बने,मेधावी छात्रा सुहानी वर्मा 96.6 अंक पाकर सेकंड टापर बनीं तथा मेधावी छात्रा मंजरी दुबे ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। 13 मेधावियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए प्रिंसिपल फादर जोबी जोसेफ ने बताया कि कालेज के मेधावी छात्र छात्राओं में अग्रिमा यादव ने 95.8 प्रतिशत,कृष्णा सिंघल 95.8,प्रज्ञान अंश 95.8,आस्था पटेल 95.6, आंचल पाल 95.4,सौम्या सिंह 95.4,ओजस्वी गुप्ता 95.2,पलक सिंह 95.2,राघव अग्रवाल 95.2 व यश अग्निहोत्री ने 95 प्...