ब्यूरो संवाददाता भरथना/इटावा: कार की टक्कर से बाइक सवार देवरानी जेठानी सहित तीन लोग घायल हो गए। इस दुर्घटना में दो साल की बच्ची बाल बाल बच गई। घायल महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। भरथना-पाली माइनर मार्ग पर नगला अजय के मोड़ पर शुक्रवार की दोपहर 12 बजे जारपुरा के पंकज पुत्र मंशाराम बाइक पर पत्नी साधना 23 व भाभी शिवानी 25 सहित दो साल पुत्री दीपाली को बैठाकर भरथना की ओर आ रहा था। उसी दौरान पीछे से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी,जिससे बाइक गिर गई। उस सवार लोग गिरकर कर घायल हो गए। स्थानीय लोगो की सूचना पर एम्बुलेंस से घायलो को सीएचसी ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद साधना व शिवानी को जिला अस्पताल रेफर किया गया जबकि पंकज की मरहम पट्टी की गई। घटना के दौरान बाइक पर बैठी दो साल की बच्ची बाल बाल बच गई।
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें