ब्यूरो संवाददाता इटावा: निर्भय गुर्जर के दत्तक पुत्र श्याम जाटव की पत्नी और पूर्व दस्यु सुंदरी सरला जाटव हाईकोर्ट से मिली जमानत के बाद शुक्रवार शाम जेल से रिहा हो गई है। वह 2005 से इटावा जेल में बंद थी। 17 साल बाद वह जेल से बाहर आई है। वहीं , श्याम जाटव अभी भी जेल में बंद है। सरला जाटव पर हत्या , अपहरण , डकैती जैसे कई संगीन मामले दर्ज थे। मुठभेड़ के बाद इटावा पुलिस ने उसे 2005 में गिरफ्तार किया था। बाद में इटावा कोर्ट से उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। तब से सरला जेल में थी। सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में सरला की ओर से अपील की गई। इस पर कोर्ट ने उसकी जमानत मंजूर करते हुए रिहाई के आदेश दे दिए। आदेश इटावा जिला जेल पहुंचे तो शाम को सरला जाटव को रिहा कर दिया गया। जेल से रिहा होने पर परिजन सरला को लेने जेल पहुंचे , जिनके साथ वह घर चली गई। मिली जानकारी के अनुसार , कुख्यात डाकू निर्भय गुर्जर ने श्याम जाटव का दिल्ली से अपहरण किया था और बाद में उसे अपना दत्तक पुत्र बना लिया था। निर्भय गुर्जर ने श्याम की शादी जनपद औरेया के अयानशाह थानाक्षेत्र के गंगादासपुरा गांव निवासी सरला जाटव से कराई थी। ...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें