पुरुषों में बढ़ रहा है हाइपरटेंशन उचित खानपान और स्वस्थ जीवन शैली अपनाएं बचें हाइपरटेंशन से :अलका रानी आहार विशेषज्ञ उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान सैंफई विश्वविद्यालय। आशीष कुमार इटावा : नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे 5 (2019 21) की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में महिलाओं के मुकाबले पुरुषों में हाइपरटेंशन के मामले अधिक देखने को मिले हैं l पुरुषों में जहां लगभग 19.7प्रतिशत हाइपरटेंशन के मामले सामने आए हैं तो वहीं महिलाओं में 16.7 प्रतिशत हाइपरटेंशन के मामले देखने को मिले हैं। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में आहार विशेषज्ञ अलका रानी ने बताया कि हाइपरटेंशन एक बड़ी समस्या बन रही है। इसी के जागरूकता के लिए हर वर्ष 17 मई को हाइपरटेंशन डे मनाया जाता है। आहार विशेषज्ञ अलका ने बताया कि हाइपर टेंशन यानी उच्च रक्तचाप जो साइलेंट किलर की तरह हमारे शरीर को प्रभावित करता है। अलका ने बताया कि हाइपर टेंशन यानी उच्च रक्तचाप जो साइलेंट किलर की तरह हमारे स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। उचित खानपान और स्वस्थ जीवन शैली अपनाकर इस समस्या से बचा जा सकता है। अलका रानी ने बताया कि इस वर्ष वर्ल्ड...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें