ब्यूरो संवाददाता इटावा : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के द्वारा आयोजित व्यापारी महासम्मेलन में पहुंचे प्रदेश के आबकारी राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल ने अखिलेश यादव एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर दिया बड़ा बयान। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन का व्यापारी महासम्मेलन वृन्दावन गार्डन में आयोजित हुआ। जिसमें जिले के व्यापारी शामिल हुए। आबकारी मंत्री ने अपने संबोधन में व्यापारियों को राजनीति में बढ़ चढ़कर भागीदारी लेने का आह्वान किया। साथ ही आगामी नगर निगम और लोकसभा चुनाव की तैयारी करने के लिए कहा। राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल उत्तर प्रदेश में अगले 25 साल तक अखिलेश यादव नहीं आने वाले हैं यही वजह है कि बौखलाहट में उनके द्वारा ऐसे वैसे बयान दिए जा रहे हैं। राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर कहा की उनका खुद पता नहीं चलता कि वह कब किधर चले जाएंगे, 2024 में मोदी जी के सामने चाहे कोई भी चेहरा आ जाए लेकिन उत्तर प्रदेश की जनता ने मोदी जी को एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है। इस मौके पर रामशंकर कठेरिया सांसद, अशोक अग्...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें