Skip to main content

Posts

Showing posts with the label मरी हजारों मछलियां

Etawah News: अज्ञात कारणों से पक्का तालाब में मरी हजारों मछलियां, जांच के लिए भेजे सैंपल

ब्यूरो संवाददाता इटावा: थाना कोतवाली क्षेत्र के ऐतिहासिक पक्का तालाब में हजारों की तादाद में विभिन्न प्रजातियों की मछलियां मरने की सूचना पर हड़कंप मच गया। इस बात की सूचना मिलते ही नगर पालिका की टीम, मत्स्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पालिका की टीम ने तालाब में मरी हुई मछलियों की सफाई करवाई और बदबू की रोकथाम के लिए केमिकल का छिड़काव करवाया है। मछलियों की मौत दूषित पानी, ऑक्सीजन की कमी, और तालाब की सतह पक्की होना प्रथम दृष्टया माना जा रहा है। मत्स्य विभाग के विशेषज्ञ भी मौत की वजह को जानने में जुटे हुए है। मछलियों के मरने के कारण जानने के लिए तालाब का पानी और कुछ मछलियों के सैंपल एनएफजीआर के लिए भेज रहे हैं। जिससे कि प्रतिवर्ष हजारों की तादाद पर मर रही मछलियों की असल वजह सामने आ सके। पक्का तालाब स्थित साईं मंदिर के पुजारी संतोष वर्मा के मुताबिक 3 दिन से तालाब के पानी में बदबू आ रही थी, पहले तो लगा कि पानी गंदा होने की वजह से बदबू आ रही है। लेकिन आज जब देखा तो उसमें कुछ मछलियां मरी दिखाई दी। जिसके बाद क्षेत्रीय सभासद को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद नगरपालिका की टीम मौके पर पहुंची, तो बड़...