Etawah News: भाजपा व्यापारी नेता ने पार्टी संगठन पर लगाये गंभीर आरोप, जिलाध्यक्ष ने आरोपों को बताया निराधार
ब्यूरो संवाददाता इटावा : निकाय चुनाव में टिकट की मांग को लेकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी संगठन और जनप्रतिनिधि उस समय निशाने पर आ गए जब बीजेपी के ही वरिष्ठ कार्यकर्ता और व्यापारी नेता अनंत प्रताप अग्रवाल ने निकाय चुनाव में बीजेपी जिला संगठन, जनप्रतिनिधियों पर गंभीर आरोप लगाएं। उन्होंने सदर नगरपालिका सीट पर पैसा लेकर पैनल में नाम भेजने का आरोप लगाया है। व्यापारी नेता अनंत प्रताप भारतीय जनता पार्टी में 32 सालों से जुड़े हुए उन्होंने आज एक पत्रकार वार्ता में खुल कर आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी का जिला संगठन कहीं ना कहीं पैसे वाले संपन्न लोगों के हाथों की कठपुतली बनकर के खेल रहा है और जनाधारविहीन पर वजूद हीन लोगो का तब्बजो दे रहा है। उन्होंने कहा कि 2024 के संसदीय चुनाव के नतीजों को प्रभावित करने के लिए इटावा नगर पालिका सीट को हराने का भरसक प्रयास टिकट वितरण प्रणाली के तहत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी का एक पदाधिकारी यह कहता हुआ इटावा में सुना जा रहा है कि उसने सवा करोड़ रुपए खर्च किया है। इसलिए उसकी पत्नी का टिकट होना तय है, उन्होंने यह भी आरोप लगाए हैं कि भारतीय जन...