ब्यूरो संवाददाता इटावा: मित्तल परिवार द्वारा श्री राम समारोह स्थल पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का गुरुवार को भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हो गया।प्रख्यात अंतर्राष्ट्रीय भागवत कथा व्यास डॉ.संजय कृष्ण "सलिल जी" ने प्रथम दिवस भागवत कथा के महात्म्य की चर्चा करते हुए कहा कि भागवत साक्षात कृष्ण स्वरूप है और इस कलिकाल में जीव केलिए भागवत से बढ़कर मुक्ति का और कोई साधन नहीं है। इससे पूर्व कथा व्यास डा. संजयकृष्ण "सलिलजी" महाराज ने माया मैरिज पैलेस से अपने आचार्यों के साथ विधिवत कलश पूजन कराकर श्रीकलश शोभा यात्रा का शुभारंभ कराया जो ढोल नगाड़े बजाते और हरि नाम संकीर्तन करते हुए भागवत कथा स्थल श्रीराम समारोह स्थल पर पहुंची,जहां भजन कीर्तन और नृत्य करते हुए भक्त श्रद्धालुओं ने जमकर आनंदोत्सव मनाया। अप्रहान तीन बजे से कथा का शुभारंभ करते हुए भागवताचार्य डॉ.संजय कृष्ण सलिल जी ने कहा कि राजा परीक्षित का मोक्ष भागवत कथा श्रवण करने से ही हुआ, इसलिए इस कलिकाल के जीवों को भी अधिक से अधिक कथा श्रवण का पुण्यलाभ लेना चाहिए।श्रवण धर्म सबसे बड़ा धर्म है।जो भी भागवत कथा श्रवण करता है, उसके...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें