Skip to main content

Posts

Showing posts with the label उप शिक्षा निदेशक

Etawah News: उप शिक्षा निदेशक बने डीआईओएस राजू राणा, मनोज कुमार होंगे इटावा के नए डीआईओएस

ब्यूरो संवाददाता इटावा : डीआईओएस राजू राणा पदोन्नत होकर अब उप शिक्षा निदेशक हुए। राजू राणा को उप शिक्षा निदेशक बनाए जाने पर गुरुवार को अवकाश के बावजूद प्रधानाचार्यो तथा शिक्षकों ने उन्हे डीआईओएस कार्यालय पहुंचकर बधाई दी।  राजू राणा ने इटावा में डीआईओएस का पांच साल का कार्यकाल पूरा किया है और अब वे उप शिक्षा निदेशक कानपुर का पद संभालेंगे। गुरुवार को एडीआईओएस डा. मुकेश यादव, प्रधानाचार्य संजय शर्मा, शिवशरण लाल त्रिपाठी, डा. उमेश यादव, डा.कैलाश यादव तथा जगदीश सिंह यादव सहित शिक्षकों व शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने राजू राणा को बधाई दी। मनोज कुमार अब इटावा के डीआईओएस होंगे। वे अभी आगरा में जिला विद्यालय निरीक्षक हैं अब उन्हे इटावा का डीआईओएस बनाया गया है। ऐसी संभावना है कि मनोज कुमार शुक्रवार को इटावा आकर अपने पद का कार्यभार संभालेंगे।