संवाददाता: दिलीप कुमार इटावा/भरथना: थाना क्षेत्र भरथना के गांव गोपियागंज में निवासी रामकिशोर के सूने मकान के गेट का ताला तोड़कर उसमें से जेवर नगदी पार कर ली। 3.50 लाख का सामान चोर ले गए। चोरों ने मकान के अंदर दाखिल होकर कमरे का ताला तोड़ दिया। अलमारी खोलकर उसमें रखे सोने का हार, अंगूठी, कुंडल समेत 50 हजार की नकदी पार कर दी। सूने मकान में खटखट की आवाज होने पर नींद से जागे पड़ोसियों के आवाज देने पर चोर भाग गए। पड़ोसी की सूचना पर कानपुर में रह रहे गृहस्वामी ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। गृह स्वामी रामकिशोर ने बताया कि वह कानपुर में प्रॉपर्टी डीलिंग करता है। गांव स्थित घर पर दो चार दिनों में आता-जाता रहता है। सात दिन पहले पुत्र भी गांव स्थित घर आया था।
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें