ब्यूरो संवाददाता इटावा : मणिपुर में हिंसा, महिलाओ पर अत्याचार जैसी घटनाओ के विरोध में किसान सभा, सीटू, खेत मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय प्रतिरोध के तहत इटावा कचहरी पर हंगामी जुलूस निकालकर राष्ट्रपति को ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया गया। ज्ञापन में मणिपुर में जातीय हिंसा और महिलाओं के साथ दोषियों को दण्डित करने वहां शांति बहाल करने और मुख्यमंत्री को बर्खास्त करने की मांग की गयी। किसान सभा के प्रांतीय महामंत्री मुकुट सिंह ने कहा कि मणिपुर के मुख्यमंत्री शांति बहाली मे सबसे बडे बाधक है। वहां भाजपा की डबल इंजन सरकार हिंसा को रोकने में असफल तो साबित हुयी ही है, उल्टा बहुमत समुदाय का वोट हथियाने के चक्कर में पक्षपात कर रही है। महिलाओ के यौन शोषण की सैकडो घटनायें घटी है। मणिपुर में संविधान और कानून का राज नही रह गया है। मुकुट सिंह ने कहा कि करीब तीन महीने से जारी हिंसा पर प्रधानमंत्री जी मौन है, जब महिलाओ का घुमाने बाला शर्मनाक वीडियो वायरल हुआ है उसे देख सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी के बाद प्रधानमंत्री जी संसद के बाहर सिर्फ 36 सेकेण्ड इसपर बोले है। वे संसद में बोलने को तैयार नही है, उ...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें