ब्यूरो संवाददाता इटावा: भोगनीपुर गंग नहर में नगला गड़रियान नहर पुल में एक अधेड़ का शव मिला। शव की शिनाख्त रंजीत यादव निवासी पूठन रजपुरा के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि 14 दिसंबर से शाम 4:30 बजे से रंजीत लापता था, जिसकी गुमशुदगी थाना बढ़पुरा में दर्ज करा दी गई थी। भोगनीपुर गंग नहर में नगला गड़रियान नहर पुल में शव पड़ा होने की सूचना पर पुलिस पहुंची और गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवा। तलाशी लेने पर मृतक की जेब में मिले आधार कार्ड पर नाम रंजीत पुत्र प्रेम सिंह पूठन रजपुरा गाती लिखा हुआ था। जब इसके बारे में जानकारी की गई तो 14 दिसंबर से उसके अपने घर से लापता होने की जानकारी मिली। थाना वैदपुरा निरीक्षक कृष्ण लाल पटेल ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। अभी तक परिजनों की तरफ से कोई भी तहरीर नहीं प्राप्त हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर पता चल पाएगा कि मौत कैसे हुई? एसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह ने बताया कि 14 दिसंबर को बढ़पुरा थाने में गुमशुदगी लिखी गई थी, लेकिन अब इस व्यक्ति की लाश वैदपुरा थाने के पास ...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें