Skip to main content

Posts

Showing posts with the label सपा

Etawah News: प्रदेश में सपा भाजपा कर रही तोड़ने की राजनीति, दलित - पिछडा भाईचारा बनाकर भाजपा को करेंगे खत्म

ब्यूरो संवाददाता इटावा: जनपद के मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में बीएसपी के कॉर्डिनेटर और मायावती के करीबी बसपा नेता शमशुद्दीन राईनी बसपा प्रत्याशी गुलनाज बानो के पक्ष में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। मंच से संबोधन में शमशुद्दीन ने समाजवादी पार्टी व भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। शमशुदीन राईनी ने कहा कि समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी हिंदू मुसलमान को लड़ा कर तोड़ने की राजनीति करती है। लेकिन बहुजन समाज पार्टी की नेता बहन मायावती लोगों को मिला कर सियासत करती है। भागीदारी देकर सियासत करती है। जो लोग कह रहे थे कि मायावती कही नही है तो देख लेना जब इस चुनाव रिजल्ट आयेगा। मैं बता दूं मेरठ से लेकर सहारनपुर, पूर्वांचल के अंबेडकर में बड़ा हुजूम मुसलमानो का बसपा के साथ देखने को मिला। हम दलित, पिछड़ों के साथ भाईचारा बनाकर भाजपा को खत्म करने का काम करेंगे। मै देख रहा हूं जगह जगह घूम रहा हूं जमीनी स्तर पर इस बार मुसलमानों का अलग रुख रहेगा।  उन्होंने कहा इटावा में चाचा भतीजे ताऊ सब ने डेरा डाल रखा है। एक एक घर में जाकर वोट मांग रहे हैं। उन्हे पता है इस बार बहुजन समाज पार्टी में मुसलमानों ...

Etawah News: नगर निगम चुनाव बना त्रिकोणीय, सपा बसपा भाजपा ने झोकीं ताकत, सपा के बागियों से भाजपा को फायदा?

ब्यूरो संवाददाता इटावा: इस बार जिले में निकाय चुनाव बड़ा ही दिलचस्प होता दिख रहा है जिसमे  जिसमें चार सीटों पर सपा अपने ही बागियों के कारण चुनावी मैदान में अधिक मेहनत करना पड़ रही है। सपा का कोर वोट कहलाए जाने वाले वोट बैंक में ही बसपा के प्रत्याशी सेंधमारी करते नजर आ रहे है। इसीलिए यह माना जा रहा है कि सपा के बागी ही निकाय चुनाव में सपा की राह में मुश्किलें पैदा करते नजर आ रहे है। सपा के गढ़ में सपा के बागियों से भाजपा को फायदा मिलता दिख रहा है। यही वजह है कि भाजपा भी इस बार सभी सीटों पर कब्ज़ा करने की बात कहती नजर आ रही है। समाजवादी पार्टी का गढ़ माने जाने वाले इटावा में निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी का लंबे अर्से से काबिज रही, इटावा में तीन नगरपालिका और तीन नगर पंचायत अध्यक्ष चुनाव होता है। इटावा नगर पालिका, भरथना और जसवंतनगर नगर पालिका में पूर्व से ही समाजवादी पार्टी के कई दशकों से चेयरमैन बनते चले आ रहे हैं। लेकिन इस बार निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी के लिए अध्यक्ष की सीट पर काबिज होना चुनौती बन चुका है। समाजवादी पार्टी ने इटावा नगर पालिका में शिवपाल सिंह यादव के करीबी मान...

Etawah News: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह इटावा पहुंचे, सपा, कांग्रेस पर हमला बोला

ब्यूरो संवाददाता इटावा: प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह इटावा में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। इस दौरान जयवीर सिंह ने पूर्व की सपा सरकार कर हमला बोला। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के संबंध में पर्यटन मंत्री ने कहा कि इस यात्रा का भाजपा से कोई लेना देना नहीं है। कांग्रेस के मजबूत होने से खतरा बसपा, सपा को होगा।राहुल की यात्रा का हम कहां विरोध कर रहे हैं। सबको अपनी नीतियों-रीतियों को जनता के बीच जाने का हक है। मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि सरकार ने इको टूरिज्म बोर्ड बनाया है। इसमें कई विभागों को शामिल किया गया है। इससे ईको टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। धन की कोई कमी आगे नहीं आएगी। इसके साथ ही विकास कार्य में तेजी से चलेंगे। जयवीर सिंह शुक्रवार को इटावा में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। पर्यटन मंत्री ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के मुंबई दौरे को लेकर भी जानकारी दी। बताया कि योगी के मुंबई दौरे के दौरान 5 लाख करोड़ के एएमयू पर सहमति बनी है। कुल मिलाकर 12 लाख 50 हजार करोड़ का प्रदेश में निवेश होने का काम किया गया है। यह एक ऐतिहासिक क्षण हैं, जिससे प्रदेश के दशा और दिशा बदलने का का...

Etawah News: सपा मुखिया अखिलेश यादव का पुतला फूंक कर विरोध जताया

संवाददाता: दिलीप कुमार  इटावा: श्रीकांत त्यागी के नोयडा स्तिथ निवास पर सपा मुखिया द्वारा 9 सदस्य का प्रतिनिधिमंडल भेजे जाने से खफा उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना ने पुरे प्रदेश भर में जगह जगह विरोध प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना के पदधारियों के आव्हान पर आज जनपद इटावा के ब्लाक चकननगर के सिन्डोस में सपा मुखिया अखिलेश यादव के खिलाफ उत्तर प्रदेश नव निर्माण सेना ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया जिसमे उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं ने सपा मुखिया अखिलेश यादव का पुतला फूंक कर विरोध जताया