Skip to main content

Posts

Showing posts with the label सौंपा ज्ञापन

Etawah News : राष्ट्रीय बचत अभिकर्ताओं ने सरकारी योजनाओ में कमीशन की मांग पर सौंपा ज्ञापन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : राष्ट्रीय अल्प बचत अभिकर्ता संघ के आवाहन पर विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रीय अल्प बचत अभिकर्ता संघ इटावा ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को को ज्ञापन दिया। अभिकर्ताओं की मांगों में प्रमुख रूप से अभिकर्ताओं का कमीशन बढ़ाया जाये, सुकन्या सम्रद्धि योजना, महिला सम्मान योजना, पीपीएफ आदि योजनाओं में भी अभिकर्ताओं को कमीशन दिया जाये, अभिकर्ताओं की एजेंसी का नवीनीकरण स्थायी किया जाये। सरकार द्वारा पुन: नई कमेटी का गठन किया जाये जिसमें वित्त मंत्रालय,डाक विभाग,लोक सभा और राज्य सभा,अभिकर्ताओं के राष्ट्रीय संगठन नेशनल स्माल सेविंग एजेंट एसोसियेशन का भी प्रतिनिधित्व होना चाहिए। अभिकर्ता संघ इटावा के जिला अध्यक्ष करुणा कर त्रिपाठी, उपाध्यक्ष अशोक कुमार, महामंत्री डॉ.सुशील सम्राट,संरक्षक शिव कुमार गुप्ता, राम नरेश पोरवाल, विवेक विसारिया, प्रदीप त्रिपाठी, राहुल यादव, राघवेंद्र त्रिपाठी, संजय मिश्रा, आत्माराम श्रीवास्तव, अजीत त्रिपाठी, संदीप गुप्ता, महावीर जैन, नीरज मिश्रा, शशि गुप्ता, शालिनी वर्मा, सुनीता कुमारी, संगीता दुबे, पुष्प लता, रुचि दुबे आदि आरडीएस एवं एसएएस अभिकर्ता बड...

Etawah News : बीयर ठेका संचालकों ने दिया ज्ञापन, टारगेट बढ़ाए जाने का विरोध

ब्यूरो संवाददाता इटावा : बियर ठेका संचालकों ने आबकारी विभाग की मनमानी के विरोध में एक मत होकर सात सूत्रीय मांगे लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन देने पहुंचे। जिले में करीब 54 बियर की सरकारी दुकानें संचालित हैं। हालांकि अभी तक गर्मी के कारण बियर की बिक्री हो रही थी जिससे कोटा किसी तरह से निकाला जा रहा था। लेकिन अब मौसम में बदलाव हो गया है जिस कारण अब बियर की बिक्री कम हो रही है लेकिन कोटा उठाने का लगातार दवाब बनाने की बात सामने आ रही है। बीयर शॉप संचालक ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 का निर्धारित बीयर कोटा न उठा पाने के सम्बन्ध में डीएम को हम सभी संचालकों और एफएल 2 संचालक भी हमारे साथ शिकायत करने आए हैं। शासन द्वारा निर्धारित मासिक कोटे का उठान जनपद की लगभग समस्त दुकानों पर बिक्री न होने के कारण असम्भव हो गया है। धीरे-धीरे दुकानों पर स्टॉक बहुत अधिक हो गया है। अगर कीमत देखी जाये तो लाखों की लागत लग चुकी है और दुकानों पर रखने के लिये स्थान नहीं बचा है। अब आगे जो भी समस्या आ रही है। उसमें वैसे ही बीयर की बिक्री की स्थिति खराब रहती है। जैसा कि मौसम चल रहा है तो स्थिति और भी खराब होने की सम्भावन...

Etawah News: एबीपीए ने मेडिकल कॉलेज में चीफ फार्मासिस्ट के पद को बनाये रखने के लिए उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

ब्यूरो संवाददाता इटावा: अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष महाशक्ति के नेतृत्व में जिला कार्यकारिणी इटावा ने मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से संगठन के फार्मासिस्ट पदाधिकारियों ने माननीय मुख्यमंत्री जी से यह अनुरोध व मांग की है कि उत्तर प्रदेश में फार्मासिस्ट कल्याण हेतु इस तरह की योजना बनाई जाए कि जब कई जिला अस्पतालों को मेडिकल कॉलेज में बदला जाए तो तब्दील मेडिकल कॉलेज में चीफ फार्मासिस्ट का पद बरकरार रखा जाए।  फार्मासिस्ट पदाधिकारियों का कहना है कि चीफ फार्मासिस्ट एक क्लास-2 गजेटेड ऑफिसर होता है जो हम सभी फार्मासिस्टों के लिए गर्व व सम्मान की बात है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अभिषेक यादव, जिला महासचिव सूर्यभान सिंह, जिला उपाध्यक्ष जयवीर सिंह व कोमल सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शिवम गुप्ता, जिला सचिव संतोष राजपूत, शेखर सिंह, विशाल बाबू, कार्यकारिणी सदस्य लव कुमार, योगेश, अभिषेक मिश्रा, शिवेंद्र सिंह, मोहित यादव, मो०उमैर कुरैशी, सुमित जोशी आदि फार्मासिस्ट उपस्थित रहे।