ब्यूरो संवाददाता इटावा: नगर के गुरूद्वारा श्री गुरूनानक दरबार में बैसाखी पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान कीर्तन दरबार को सजाया गया था। वक्ताओं ने श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज द्वारा इस दिन खालसा पंथ की स्थापना का विस्तार पूर्वक वर्णन किया। उत्साह, उमंग खुशियो और संकल्प का त्यौहार खालसा साजना दिवस बैसाखी परम्परागत उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही गुरूद्वारा श्री गुरुतेग बहादुर साहिब धार्मिक जयकारों के जाप से गुंजता रहा। गुरूद्वारा मे वैसाखी पर श्रद्धालुओं ने अखण्ड पाठ में भाग लिया। गुरूद्वारा में सजे दरबार के दौरान रागी जत्थे द्वारा मधुर शब्द कीर्तन गायन किया, बच्चों ने धार्मिक कविता, पाठ में भी भाग लिया। वैशाखी पर्व पर प्रकाश डालते हुये गुरूद्वारा कमेटी के अध्यक्ष सरदार तरनपाल सिंह कालडा ने बताया कि वैसाखी मुख्य रूप से समृद्धि खुशियो और संकल्प का त्योहार है। वर्ष 1699 में आज ही के दिन खालसा पंथ की स्थापना हुई थी। श्री गुरुगोविंद सिंह जी ने वैसाखी के विशाल समागम में कौम के लिए शहीदी के जजबे की पांच सिक्खो की परीक्षा ली गुरु और सिक्ख धर्म के प्रति पांच सिक्खों की ...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें