Etawah News: महंत स्वामी शिवानंद जी महाराज के षोडशी कार्यक्रम में पहुंचे शंकराचार्य नरेंद्र नंद सरस्वती
ब्यूरो संवाददाता इटावा: शहर के काली बाड़ी मंदिर के पीठाधीश्वर महंत स्वामी शिवानंद जी महाराज के षोडशी कार्यक्रम में शंकराचार्य नरेंद्र नंद सरस्वती पहुंचे। उन्होंने भारत को वैदिक हिन्दू राष्ट्र बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जल्द ही विश्व के नक्शे से खत्म होगा और भारत का एक प्रदेश बनेगा। शंकराचार्य नरेंद्र नंद सरस्वती ने राहुल गांधी का बिना नाम लिए उनके विदेश दौरे के दौरान दिए गए बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि हमारा विपक्ष देश द्रोही मानसिकता का है। घर की बातों को ले जाकर इंग्लैंड, अमेरिका में भारत का विरोध करना देश विरोधी मानसिकता है। विपक्ष कुछ भी कर लें 2024 में वर्तमान सरकार की वापसी होगी। उन्होंने चीन के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि आने वाले समय में चीन कई भागों में बट जाएगा। सीमा पर जवानों को छूट दे दी जानी चाहिए। जिससे सेना हमारी सेना गोली का जवाब गोले से दें। विश्व युद्ध की भी संभावना है। भारत को वैदिक हिन्दू राष्ट्र घोषित कर देना चाहिए। इसमें संवैधानिक संशोधन की जरूरत है। सरकार को 4.50 लाख मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त कर देना चाहिए। निरंजनी अखाड़ा सचिव मह...