ब्यूरो संवाददाता इटावा : रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए 1 वर्ष की साइकिल यात्रा पर निकले कोलकाता के जयदेव राऊत ने इटावा में लोगों को रक्तदान का महत्व समझाया इटावा पहुंचने पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन के नेतृत्व में पक्का वांग पर जयदेव का पगड़ी पट्टा माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इटावा पहुंचने पर जयदेव ने बताया कि उन्होंने एक अक्टूबर से हर घर रक्तदान अभियान की शुरुआत करते हुए पूरे देश की यात्रा शुरू की है उनका लक्ष्य 1 वर्ष में साइकिल से 25 हजार किलोमीटर की यात्रा कर लोगों को रक्तदान के लिए जागरूक करना है। बताया की यात्रा फेडरेशन ब्लड डोनर्स आर्गनाइजेशन आफ इंडिया मुख्यालय कोलकाता के बैनर तले शुरू की है 42 बार रक्तदान कर चुके हैं। स्वागत करने वालों में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिशंकर पटेल जिला कोषाध्यक्ष सर्वेश चौहान जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन युवा जिला महामंत्री रंजीत सिंह कुशवाहा लल्लू वारसी गोल्डी कुशवाहा आदि व्यापारी नेताओं ने स्वागत किया।
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें