Skip to main content

Posts

Showing posts with the label 17 वारंटी गिरफ्तार

Etawah News: जनपद के हिस्ट्रीशीटरों की लिस्ट जारी, एक दिन में 17 वारंटी गिरफ्तार

ब्यूरो संवाददाता इटावा: नवागंतुक एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने कार्यग्रहण करते ही वारंटी, हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। बीते रविवार की रात्रि 17 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, जिले के 70 हिस्ट्रीशीटरों की पहचान के लिए उनकी फोटो करवाने के साथ क्राइम न करने की हिदायत दी गई है। यह जानकारी एसएसपी ने प्रेसवार्ता कर दी है। इटावा के नवागंतुक एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने सोमवार को अपने कार्यालय में प्रथम दिन लोगों की जन समस्याएं सुनीं। उसके बाद प्रेसवार्ता किया। बताया कि रविवार कि रात 17 वारंटियों को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार करवाया गया है। जिले के आपराधिक इतिहास वाले करीब 70 बदमाशों की खोजबीन की गई है। इसमें हिस्ट्रीशीटरों के नवीन फोटो और उनकी गतिविधियों की जानकारियां जुटाई गई हैं, जिससे कि जिले में क्राइम कंट्रोल रहे। इटावा एसएसपी संजय कुमार का कहना है कि जितना भी इन अपराधियों पर निगाह और शक्ति रखी जाएगी, उतना ही जिले में क्राइम कम होगा। साथ ही इस अभियान से संदेश भी जाएगा कि अपराधियों की पूरी फेहरिस्त पुलिस पर है और पुलिस की निगाह उन पर है। यह अभियान लगातार जनपद में जार...