Skip to main content

Posts

Showing posts with the label मनमानी के विरुद्ध

Etawah News: पीड़ित शिक्षकों की समस्या निस्तारण एवं मनमानी के विरुद्ध शिक्षक हुए लामबंद

ब्यूरो संवाददाता इटावा : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद इटावा की जिला कार्यकारिणी की  विस्तारित आवश्यक बैठक *आज शिवनारायण इंटर कॉलेज इटावा में* संपन्न हुई, इसमें बिंदुवार प्रत्येक विद्यालय  से आये शिक्षक प्रतिनिधियों के माध्यम से शिक्षकों की पीड़ा को सुनकर उनके निवारण किये जाने का संकल्प लिया गया।  शिक्षकों को संबोधित करते हुए प्रांतीय संयोजक संरक्षण समिति श्रीनारायण दुबे कहा कि संगठन को श्री प्राचीर विद्यापीठ उ.मा. विद्यालय समथर की चयन बोर्ड से चयनित शिक्षकाओ ने अवगत कराया है कि विद्यालय में विभिन्न प्रकार की अनियमितताओ से प्रतिदिन उन्हें  जूझना पड़ रहा है। समय पर उन्हें ना तो वेतन मिलता है और ना ही वेतन वृद्धि मिलती है यहां  विद्यालय की भूमि से होने वाली आय का ही दुरुपयोग नहीं हो रहा बल्कि महिला शिक्षिकाओं को भी निरंतर  प्रबंधक जी के शोषण का शिकार होना पड़ रहा है जोकि घोर निंदनीय है। स्थानीय लोगों के बयानों के आधार पर हो चुकी जांच समिति की रिपोर्ट पर विभाग ने अभी तक  ना तो कोई ठोस निर्णय लिया ना ही जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक ही किया...