Skip to main content

Posts

Showing posts with the label वृक्षों की बारात

Etawah News : वृक्षारोपण जन -जागरूकता के तहत वृक्षों की बारात निकाली, डी एम व एस एस पी ने किया प्रतिभाग

ब्यूरो संवाददाता इटावा : जिलाधिकारी अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा सामाजिक वानिकी इटावा के सौजन्य से आयोजित वृक्षों की बारात में संयुक्त रूप से प्रतिभाग किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर से होते हुए वन विभाग के ऑफिस तक बैंड बाजों के साथ वृक्षो की बारात (रैली )निकाली गयी।  इस बारात में  बरगद को दूल्हा बनाया गया एवं शहवाला के रूप में पीपल, पाकड़ को रखा गया।  इस अवसर पर  जिलाधिकारी ने कहा वृक्षारोपण अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें एवं पौधों को लगाना ही नहीं बल्कि उनकी देखरेख अवश्य करें ।उन्होंने आम नागरिक एवं बच्चों से अपील की ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाएं एवं उनको सुरक्षित भी रखें। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण के लिए बरसात का मौसम सबसे अच्छा समय है, इस समय हम पौधों की अच्छी तरह से देखरेख कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पेड़ हमारे पर्यावरण का महत्वपूर्ण हिस्सा है, वह हमारे लिए कई तरीके से उपयोगी हैं।  बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा वृक्ष हमें जीवन प्रदान करने बाली ऑक्सीजन प्रदान करते हैं,जिसके बगैर मानव जाति का अस्तित्व असंभव है।अगर हम जीवित रहना चाहते ...