Skip to main content

Posts

Showing posts with the label इटावा नगर पालिका

Etawah News: मैनपुरी अंडरपास और जिला अस्पताल में भरा बरसाती पानी, जलमग्न हुआ शहर

ब्यूरो संवाददाता इटावा: मंगलवार सुबह तडके 4 बजे से शुरू हुई बरसात ने इटावा मैनपुरी रोड पर स्थित मैनपुरी अंडरपास में जलभराव के कारण इसे आवागमन के लिए बंद कर दिया गया है। बरसात के चलते मैनपुरी अंडरब्रिज में 4 फीट तक पानी भर गया था। बता दें कि बरसात के दिनों में अंडर पास में भरने वाला पानी न सिर्फ यातायात के लिए बल्कि लोगों के लिए भी एक बड़ी मुसीबत बन चुका है। नगर पालिका प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए इसको आवागमन के लिए बंद कर दिया है ताकि किसी घटना से बचा जा सके।   देखें विडियो:  मैनपुरी अंडर पास में फसी प्राइवेट बस, जेसीबी से रेस्क्यू कर निकाला बाहर, एक घंटे तक फंसी रही बस नगर पालिका प्रशासन के कर्मियों ओर पुलिस बल को तैनात कर दोनों ओर बैरिकेडिंग लगाकर के मैनपुरी अंडरब्रिज कर बंद दिया गया है। बरसात के दिनों में अमूमन मैनपुरी अंडर ब्रिज में सरकारी गैर सरकारी वाहनों के फंसने के बाद यह कदम उठाया गया है। साथ ही झमाझम बरसात के चलते डॉक्टर भीमराव अंबेडकर राजकीय संयुक्त चिकित्सालय परिसर बरसाती पानी से सराबोर हो गया। सुबह तड़के 4 बजे से हो रही झमाझम बरसात से जिला अस्पताल परिसर ब...

Etawah News: शहर का चहुमुखी विकास ही होगा लक्ष्य, जाम, पार्किंग समस्या से दिलाएंगे निजात: ज्योति गुप्ता

ब्यूरो संवाददाता इटावा: नगरपालिका अध्यक्ष पद का चुनाव जीतने के बाद ज्योति गुप्ता ने सैफई में सपा संरक्षक स्व. मुलायम सिंह यादव की समाधि पर जाकर भी आशीर्वाद लिया। शहर की जनता व चुनाव में साथ रहे कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए चेयरमैन ज्योति गुप्ता ने कहा सबसे पहले शहर में साफ-सफाई एवं गर्मी के मौसम के चलते ठंडे पानी के वाटर कूलर लगाने के साथ ही कच्ची गलियों के निर्माण पर सबसे ध्यान दिया जाएगा। उन्होने कहा कि शहर की उन महिलाओं के लिए जिन घरों में मौत के बाद महिलाओं की शुद्धि के लिए स्नान के लिए घर के बाहर परेशानियों का सामना करना पड़ता है ऐसे में महिलाओं के लिए स्नान घर बनाए जाने के लिए रूप रेखा तैयार की जायेगी। पूर्व चेयरमैन कुलदीप गुप्ता ने इस बड़ी जीत पर राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं शहर की जनता का धन्यवाद देते हुए कहा कि इस बड़ी जीत ने विरोधियों के तोते उड़ा दिए है। इस जीत का श्रेय कही न कही उन विरोधियों को भी जाता है जिनकी वजह से हम पूरी ताकत से लड़े और इसमें जनता ने हमारा साथ दिया।  शहर के विकास के लिए इच्छा शक्ति होनी चाहिए भले ही प्रदेश में भाजपा सरकार है लेकिन हमारा प्रयास और इच्छा...

Etawah News: निकाय चुनाव नामांकन में आई तेजी, 328 नामांकन पत्र बिके

ब्यूरो संवाददाता इटावा: दूसरे चरण में नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन बुधवार को भी बड़ी संख्या में नामांकन पत्रों की बिक्री जारी रहीं। वहीं इटावा नगर पालिका समेत कई नगर पालिका के वार्ड सभासद के नामांकन पत्र दाखिल किये गये। नामांकन की संख्या बढ़ने के साथ ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये है। कलेक्ट्रेट समेत तहसील भरथना व जसवंतनगर में आला पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मौका मुआयना किया।   सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत व निकाय राजेश अरोड़ा ने बताया कि जिले में नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन - 2023 के लिए नामांकन पत्र बिक्री एवं नामांकन पत्र प्रस्तुतिकरण प्रक्रिया के तीसरे दिन नगर पालिका परिषद इटावा के अध्यक्ष पद के लिए 11 नामांकन पत्र क्रय किये गये। वार्डों के सभासद पद के लिए कुल 317 नामांकन पत्र क्रय किये गये। जिसमें से वार्ड संख्या 1 व 22 से एक- एक, वार्ड संख्या 28 से तीन, वार्ड संख्या 32 व 40 से दो सभासद पद के लिए नामांकन पत्र प्राप्त किये जा चुके है।  नगर पालिका परिषद भरथना के अध्यक्ष पद के 33 व वार्डों के सभासद पद के लिए 108 नामांकन पत्र क्रय किये गये। जिसमें से वार्ड ...