Skip to main content

Posts

Showing posts with the label महाशिवरात्रि

Etawah News: ब्रम्हाकुमारियों ने शिव जी का केक काटकर मनाई महाशिवरात्रि

ब्यूरो संवाददाता इटावा/जसवंतनगर: महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर जसवंतनगर में प्रजापिता ईश्वरीय ब्रह्मकमारी विश्वविद्यालय संस्था ने प्रभात फेरी निकालकर शिव जी का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर टीचर्स कॉलोनी स्थित ईश्वरी केंद्र सेंटर पर सबसे पहले भोलेनाथ बाबा शिव का केक काटा गया और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं जय जयकार के साथ दीं। फिर ब्रह्मकुमारी बहनों और भाइयों ने मुरली का रसास्वादन किया। इस मौके पर करहल से विशेष रुप से पधारीं ब्रह्माकमारी बहन निधि और तेजस्वी बहन ने ब्रह्माकमारी विश्वविद्यालय के उद्देश्य मौजूद लोगों को बताया। उन्होंने कहा कि एक कल्प में एक ही बार, शिव जी लेते हैं अवतार।  ब्रह्माकुमारी शकुंतला बहन ने कहा कि ईश्वरीय विश्वविद्यालय से जुड़कर लोग अपने जीवन को सफल बना सकते हैं। प्रभात फेरी नगर के कई हिस्सों में घूमी और बाद में ईश्वरीय केंद्र टीचर्स कॉलोनी पर संपन्न हुई। सुमित भाई, राहुल भाई, शीला बहन, बबीता गुप्ता, सरिता गुप्ता ,राजेंद्र भाई का प्रभात फेरी में सहयोग रहा।

Etawah News: महाशिवरात्रि पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने प्रसाद वितरण किया

संवाददाता: गुलशन कुमार  इटावा: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल के आवास छपेटी कुंज में भोले बाबा मंदिर पर ठंडाई एवं प्रसाद वितरण करके महाशिवरात्रि पर्व को धूमधाम से मनाया गया। सैकड़ों शिव भक्तों ने ठंडाई ग्रहण की। इस अवसर पर भक्तों ने बम बम भोले के जयकारे लगाए। इस मौके पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन, जिला कोषाध्यक्ष सर्वेश चौहान, जिला प्रवक्ता इकरार अहमद, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष कुमार वर्मा, युवा जिला महामंत्री रंजीत सिंह कुशवाहा, जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल, नगर मंत्री उमेश कुशवाहा, सर्राफा एसोसिएशन मंत्री श्याम सिंह, संचित अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।