Skip to main content

Posts

Showing posts with the label बाल-बाल बचे परिजन

Etawah News: बारिश से धराशायी हुआ कच्चा मकान, बाल-बाल बचे परिजन

संवाददाता: मनोज कुमार  जसवंतनगर (इटावा): पिछले दो दिनों से हो रही रिमझिम औऱ तेज बरसात होने से क्षेत्र के बिहारीपुरा गांव में एक किसान सोवरन सिंह का कच्चा मकान धराशाही हो गया। किसान के घर का सारा गृहस्थी सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। गनीमत यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।    घटना के बाद से पीड़ित किसान खुले आसमान के नीचे और बचा हुआ सामान लेकर वह दूसरों के दरवाजों पर आश्रय लेने को मजबूर है। प्रसाशन से राहत राशि देने की मांग की गई है। सोवरन सिंह ने बताया कि वह पूर्व में ही प्रशासन से पक्के आवास की  मांग की बार कर चुकाए लेकिन जिम्मेदारों ने कोई सुनवाई नहीं की।