ब्यूरो संवाददाता इटावा: जनपद में धीरे-धीरे बढ़ रही कड़ाके की ठंड एवं सर्दी के मौसम को देखते हुए अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसाइटी ने गरीब एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को ठंड से बचाव के लिए रेलवे स्टेशन,बस स्टैंड, राम नगर फाटक, ईदगाह चौराहा, बलराम सिंह चौराहा, नेविल रोड, माल गोदाम रोड़ आदि क्षेत्रों में कंबलों का वितरण किया। रात के अंधेरे में जब सारा जहां ठंड से अपने घरों में दुबके हों ऐसी परिस्थिति में असहायों की सुधि लेने की अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसाइटी के कार्यकर्ताओं ने बहार निकल क्गर रीबों का दर्द समझ गरीबों व असहायों के बीच कंबल बांटे। संस्था के अध्यक्ष अब्दुल मन्नान राईन,प्रवक्ता इकरार अहमद ने बताया की अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी इस प्रकार का मदद अभियान जारी रखेगी जो भी जरूरतमंद होंगे वहां मदद से संस्था के जिम्मेदारान पहुंचकर मदद करने का कार्य करेंगे। अब्दुल मन्नान राईन अध्यक्ष, इकरार अहमद प्रवक्ता, अजहर फरीदी महासचिव, वीरपाल सिंह कठेरिया विधी सलाहकार, नदीम राईन, रहीस मंसूरी गुड्डू, मुहम्मद साजिद जिलाध्यक्ष इटावा, आसिफ जादरान जिला प्रभारी, म...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें