ब्यूरो संवाददाता इटावा : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। इसमें एंबुलेंस ट्रक में पीछे से घुस गई , जिसमें दो सगी बहनों की मौत हो गई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार , आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर दिल्ली एम्स से मिर्जापुर जा रही एंबुलेंस चालक को झपकी आने पर ट्रक में पीछे से घुस गई। इसमें मरीज आस्था सिंह ( 22) और अदिति सिंह पुत्री कृष्णकांत निवासी जगदीशपुर मवैया थाना सदर कोतवाली मिर्जापुर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं , एंबुलेंस चालक बृजेंद्र कुमार पुत्र चंद्रपाल निवासी अलीगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया , जबकि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि एंबुलेंस मरीज को दिल्ली से लेकर मिर्जापुर जा रही थी। इस दौरान एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई , जिसमें दोनों बहनों की मौत हो गई।
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें