Skip to main content

Posts

Showing posts with the label तहसीलदार ने किया पटाखो की दुकानो का निरीक्षण

Etawah News: तहसीलदार ने किया पटाखो की दुकानो का औचक निरीक्षण

संवाददाता: प्रवीण कुमार  इटावा : कस्बा बसरेहर में पीली कोठी के पास लगी पटाखो की दुकानों का तहसीलदार सदर इटावा ने पुलिस फ़ोर्स बसरेहर के साथ औचक निरीक्षण किया। दुकानदारों से शान्ति व्यवस्था बनाए रखने की अपील व् पटाखो की दुकानों के आसपास दीपक व् किसी प्रकार की आग न जलाने के सख्त निर्देश दिए। दीवाली का त्योहार आते ही शहर में पटाखों की दुकानें संचालित होने लगीं हैं। वहीं अवैध पटाखों के भंडारण समेत चीनी पटाखों, देवी देवताओं के फोटो वाले पटाखों की बिक्री पर पाबंदी है। सीएम ने इस मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। लिहाज जिला प्रशासन की टीम ने शहर में संचालित दुकानों पर जांच-पड़ताल की।