Skip to main content

Posts

Showing posts with the label शिक्षक पेंशनर

Etawah News: शिक्षक पेंशनर अपना जीवित प्रमाण पत्र 20 नवम्बर तक करें जमा

संवाददाता: मनोज कुमार  जसवंतनगर (इटावा): उत्तर प्रदेश सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद के सभी पेंशनर शिक्षक अपना-अपना जीवित प्रमाण पत्र 20 नवम्बर तक कोषागार में अवश्य जमा करा दें अन्यथा उनकी पेंशन रूक जाएगी जिसकी जिम्मेदारी उनकी स्वयं की होगी।  यह बात स्थानीय इकाई के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश शाक्य ने यहां मिडिल स्कूल परिसर में पेंशनर शिक्षकों की बैठक संबोधित करते समय कही। उन्होंने कहा कि पेंशनर शिक्षकों की अक्टूबर माह की पेंशन भी उनके बैंक खातों में आ चुकी है जिन पेंशनर शिक्षको का जीवित प्रमाण पत्र नहीं लगा है तो 20 नवंबर तक हर हाल में कोषागार पहुंचकर जमा करा दें अन्यथा उनकी पेंशन रुक जाएगी और उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यदि अन्य कोई त्रुटि है तो वहां पहुंचकर संशोधन अवश्य करा दें। परिषद के तहसील मंत्री सुरेंद्र सिंह कुशवाह ने कहा कि सभी पदाधिकारी व सदस्यगण वार्षिक संघर्ष कोष की धनराशि भी समय पर जमा कराया करें। बैठक में शामिल हुए कुछ अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने अपने विचार रखकर संबोधित किया। बैठक में पेंशनर शिक्षक सुखसागर वर्मा, गया प्रसाद यादव, ...