संवाददाता आशीष कुमार इटावा : हर वर्ष 7 नवंबर को शिशु सुरक्षा दिवस मनाया जाता है इस दिन शिशु की सुरक्षा को लेकर जनपद के जिला अस्पताल सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पर जागरुकता कार्यक्रम के माध्यम से नवजात शिशु की उचित पालन पोषण और देखभाल के संदर्भ में जानकारी दी जाएगी | यह कहना है अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बी एल संजय का। उन्होंने बताया कि नवजात शिशु की उचित देखभाल करना बहुत आवश्यक होता है क्योंकि शिशु के प्रति किसी तरह की असावधानी शिशु के जीवन पर भारी पड़ सकती है इसलिए शिशु सुरक्षा के संदर्भ में मां को जागरुक होना आवश्यक है। डॉ संजय ने बताया कि जिला अस्पताल सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जिन महिलाओं का प्रसव हो चुका है उन्हें विशेष जागरूकता कार्यक्रम में शिशु सुरक्षा के संदर्भ में विशेषज्ञों की टीम के द्वारा जानकारी दी जाएगी। नवजात शिशु सुरक्षा के संदर्भ में विशेषज्ञ की राय जिला अस्पताल के नवजात शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ रतनलाल ने बताया कि शिशु सुरक्षा दिवस को मनाने का प्रमुख उद्देश्य है मां को शिशु की देखभाल के लिए सही से जानकारी प्रदान करते हुए मार्गदर्शन करना |...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें