ब्यूरो संवाददाता इटावा : जिला अस्पताल में उस वक्त हंगामा हो गया जब एक बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गयी। बच्चा साइकिल चलाते समय गिर कर घायल हो गया था। जिसके बाद परिजन जिला अस्पताल में बच्चे का इलाज करवाने पहुंचे। जहां एक घण्टे बाद उसकी मौत हो गयी। बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। डॉक्टर पर कार्यवाही के आश्वासन पर परिजन शान्त हुए। पुलिस ने बच्चे का पैनल के द्वारा पोस्टमार्टम करवाने का आश्वासन दिया। अड्डा जुहाना पटेल नगर सिविल लाइन निवासी अमन(10 वर्षीय) पुत्र स्व अखिलेश घर के बाहर साइकिल चला रहा था। तभी साइकिल से गिरकर घायल हो गया। जिसके बाद आस पास के लोगों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजन अमन को लेकर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने बच्चे का प्राथमिक उपचार करके उसको घर ले जाने के लिए बोल दिया। एक घण्टे बाद बच्चे की मौत होगयी। इसके बाद परिजनों ने तीन घण्टे तक अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर हंगामा काटा। घटना की जानकारी होने पर थाना सिविल लाइन प्रभारी मो कामिल पहुंचे। ...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें