Skip to main content

Posts

Showing posts with the label जिलाधिकारीइटावा

Etawah News: जिलाधिकारी ने एमएलसी चुनाव की तैयारियों व मतदान केंद्र का किया निरीक्षण।

आशीष कुमार इटावा: जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने एमएलसी चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर यहां खंड विकास कार्यालय पर बनाए गए मतदान केंद्र का निरीक्षण किया तथा स्थानीय प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। दोपहर के समय खंड विकास कार्यालय पर पहुंचीं जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने कहा कि एमएलसी चुनाव के लिए बने इस मतदान केंद्र पर किसी भी तरह की कोई कमी ना मिले। उन्होंने मतदान कर्मियों के बैठने की निर्धारित टेबल, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था का अवलोकन किया और पेयजल व शौचालय व्यवस्था की जानकारी ली।  बताया गया है कि इस मतदान केंद्र पर 80 क्षेत्र पंचायत सदस्य, 61 ग्राम पंचायत प्रधान व 26 सभासद समेत कुल 167 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस दौरान उन्होंने एसएसपी जयप्रकाश सिंह से मतदान केंद्र परिसर के अंदर व बाहर बैरिकेडिंग व सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी हासिल की। उन्होंने उपजिलाधिकारी नम्रता सिंह व तहसीलदार अशोक कुमार सिंह को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस मौके पर इंस्पेक्टर रण बहादुर सिंह के अलावा ब्लॉक स्तरीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।