Skip to main content

Posts

Showing posts with the label शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग

Etawah News: शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में झोपडी समेत दर्जनों मवेशी जलकर हुए खाक

ब्यूरो संवाददाता इटावा: थाना इकदिल क्षेत्र के बरखेड़ा गांव में झोपड़ी में आग लगने से दर्जनों मवेशी जलकर खाक हो गए। हादसे में 18 बकरे-बकरी और चार भैंसौ की जलकर मौत हो गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। देर रात करीब 11 बजे अचानक से पूरन सिंह राजपूत पुत्र सोने लाल की झोपड़ी जिसमें मवेशी बंधे हुए थे आग की लपटें दिखाई दी, जिसके बाद ग्रामीणों ने पूरन सिंह को सूचना दी और गांव में भगदड़ मच गई।  ग्रामीणों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन आग इतनी भीषण थी, आग पर काबू नहीं पाया जा सका और देखते ही देखते झोपड़ी के अंदर बंधे हुए दर्जनों मवेशी आग की चपेट में आकर जलकर खाक हो गए। ग्रामीणों ने देर रात ही पुलिस को घटना की सूचना दी, लेकिन पुलिस और विभाग के वाहन मौके पर नही पहुंच सकें। घटना की जानकारी के बाद सुबह घटना स्थल पर इकदिल पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित पूरन सिंह राजपूत ने बताया कि रात में अचानक से गांव के कुछ लोग मेरे घर पर आए और बताया कि उनकी झोपड़ी में आग लग गई। उसके बाद देखा तो आग की लपटें इतनी तेज थी कि उस पर काबू नहीं पाया जा सका। हालांकि पुलिस को इस बात की सूचना दी ग...