ब्यूरो संवाददाता इटावा : बसरेहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कस्बा बसरेहर के कला बंबा के समीप भट्ठा मालिक लाल सिंह पुत्र बांके लाल के साथ दो नामजद लोगों ने मारपीट कर उनके गले में पड़ी सोने की चेन और 20 हजार की नगदी लूट का आरोप लगाते हुए थाना बसरेहर में प्रार्थना पत्र दिया है। सरेराह मारपीट की घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित लाल सिंह निवासी टीकमपुर थाना बसरेहर ने बताया कि वह थाने के पास स्थापित अपनी जय ईंट उद्योग भट्टा से बसरेहर बाजार में खरीदारी करने आए थे। तभी कला बंबा के समीप दो बदमाशों ने उनके गले में हाथ डाला और सोने की चेन तोड़ ली और मारपीट करने लगे। इस दौरान जेब में पड़े हुए 20 हजार रुपए भी लूट लिए और फरार हो गए। घटना की लिखित जानकारी बसरेहर थाने में दी है। घटना की जानकारी देते हुए बसरेहर थाना प्रभारी बेचन सिंह ने बताया कि मामला सिर्फ मारपीट का है। लूट की घटना निराधार है।
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें