ब्यूरो संवाददाता इटावा: चौबिया इलाके में बारालोकपुर गांव में गटर में युवक का शव मिला है। बताते चलें बीते 9 मार्च से लापता 28 वर्षीय सचिन पुत्र अशोक कुमार निवासी बारालोकपुर का शव गांव में ही एक गटर के अंदर बरामद हुआ है। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को गटर से बहार निकलवाया। फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर छानबीन में की। फिलहाल पुलिस इस मामले को प्रथम दृष्टया शराब के नशे में गटर में गिरने की बात मान रहीं है। घटना स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे एसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह ने बताया कि अशोक कुमार ने बेटे के गुम होने की सूचना 9 मार्च को दर्ज कराई थी। इसके बाद युवक की गुमशुदगी दर्ज करके तलाश की जा रही थी। आज गुमशुदा युवक का शव ग्राम बरालोकपुर में बेदराम पुत्र नाथूराम यादव के खाली पड़े मकान के सीवर टैंक में बरामद हुआ है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक की सीवर टैंक में गिरने से मौत हुई है। शव को पीएम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें