Skip to main content

Posts

Showing posts with the label निशुल्क कैंसर चिकित्सा शिविर

Etawah News: आई.एम.ए. के तत्वाधान में निशुल्क कैंसर चिकित्सा शिविर आयोजित

ब्यूरो संवाददाता इटावा: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के तत्वाधान में शनिवार को पक्का तालाब स्थित आई एम ए सभागार में निशुल्क कैंसर चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया शिविर का शुभारंभ आईएमए के वाइस प्रेसिडेंट डॉ एस सी गुप्ता ने किया। ग्वालियर से आए डॉक्टरों की टीम ने मरीजों की जांच पड़ताल की जिसमें 18 मरीजों में गले व मुॅह के कैंसर की पुष्टि हुई।अन्य लोगों को कैंसर से बचाव के तरीके भी बताए गए। कैंसर चिकित्सा शिविर सुबह 11:00 बजे से 3:00 बजे तक आयोजित हुआ। शिविर में जांच के लिए 32 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। ग्वालियर से आए कैंसर के विशेषज्ञ डॉ रमन केन, डॉ उत्कर्ष पाल, डॉ कैलाश चंद्र शर्मा के द्वारा मरीजों को परामर्श देने के साथ लक्षणों के आधार पर उनकी जांच भी की गई। जांच में 18 ऐसे मरीज चिन्हित हुए जिनके मुंह व गले में कैंसर था। इसकी डॉक्टरों ने पुष्टि भी की। शिविर में अन्य जो भी मरीज आए थे उन्हें कैंसर से बचाव के लिए सावधानी बरतने के तरीके बताए गए और धूम्रपान बाग गुटखा से बचने की भी सलाह दी गई। इस मौके पर आईएमए अध्यक्ष डॉ अमिताभ श्रीवास्तव, सचिव डॉ डीके सिंह, पूर्व अध्यक्ष डॉ बीके गुप्ता मौजूद र...