Skip to main content

Posts

Showing posts with the label केशव प्रसाद मौर्य

Etawah News: जनता वोट की चोट से पंचर साइकिल का टायर ट्यूब भी खोलने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य

ब्यूरो संवाददाता इटावा: निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन जुटाने के लिए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तीन मई को इटावा पहुचें जंहा शहर के जेपी गार्डन में सभा को संबोधित किया और इटावा नगर पालिका अध्यक्ष पद प्रत्याशी कुसुम दुबे के समर्थन में वोटों की अपील की।  हेलीपैड पर जनपद के भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनकर स्वागत व अभिवादन किया। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की विशाल जनसभा में भारी हुजूम उमड़ा व भारी भरकम जनसैलाब ने जनसभा को ओर अधिक सफल बनाया। इटावा नगर पालिका से बीजेपी प्रत्याशी कुसुम दुबे के समर्थन में विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा पर जमकर हल्ला बोला जिसमे उन्होंने कहा की साइकिल पहले से पंचर थी अब उसका टायर ट्यूब भी खोलने को जनता तैयार है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने जनता को भरोसा दिलाया कि कोई भी गुंडा बदमाश बूथ कैप्चरिंग नही कर पायेगा भयमुक्त वातावरण में सभी वोटर मतदान करेंगे।  उन्होंने कहा कि सपा मुखिया यह कह रहे हैं कि बहुजन समाज पार्टी ने समाजवादी पार्टी को रोक दिया है। जबकी यह इन दोनों पार्...

Etawah News: नेता जी के निधन के बाद खाली मैनपुरी सीट के उपचुनाव में भाजपा का कमल खिलेगा: केशव प्रसाद मौर्य

ब्यूरो संवाददाता इटावा : प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को इटावा आकर अपने व्यस्त दौरे से सभी को साधने का प्रयास किया। जिसमे विकास भवन के नवीन सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक को शुरू करने से पहले देश और उत्तर प्रदेश के बड़े नेता रहे मुलायम सिंह यादव को दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी।  विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के बाद मिडिया से बात करते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बड़ा दावा पेश करते हुए कहा की नेता जी मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी संसदीय सीट के उपचुनाव में सिर्फ और सिर्फ भारतीय जनता पार्टी का ही कमल खिलेगा।  आप सभी को अवगत होगा की नेताजी के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कितना सम्मान करते थे इस बात का अंदाजा 2014 और 2019 के संसदीय चुनाव में लगाया जा सकता है कि प्रधानमंत्री ने उनके निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव प्रचार ही नहीं किया।