Skip to main content

Posts

Showing posts with the label पावन प्रकाश पर्व

Etawah News: श्री गुरूगोविन्द सिंह जी का पावन प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया

ब्यूरो संवाददाता इटावा: दुख निवारण गुरूद्वारा श्री गुरुतेग बहादुर साहिब में सरवंशदानी गुरू गोविन्द सिंह का प्रकाशोत्सव मानस की जाति सबै एकै पहिचानबो के उदघोष के साथ श्रद्धा व हर्ष के साथ मनाया गया। श्री गुरु गोविन्द सिंह जी के पावन प्रकाश पर्व की तैयारियाँ पिछले दस दिनों से चल रही थी,दस दिन से चल रही प्रभात फेरी जिसमें श्रद्धालू भक्तगण,स्त्री,बच्चे,बूढ़े व नौजवान गुरूवाणी का सवद वाहो-वाहो गुरूगोविन्द सिंह आपे गुरु चेला, गायन करते हुये और “बोले सो निहाल सत श्री अकाल” के जयकारों के साथ नगर की सड़कों पर निकल पड़ते थे।इसी क्रम में गुरूद्वारा में ग्यारह अखण्ड पाठ साहिब की श्रंखला प्रारम्भ हुई, जिसका समापन अर्धरात्रि में सबद कीर्तन व आरती के गायन के साथ पुष्पवर्षा करते हुये हुआ।प्रकाशोत्सव में गुरूवार को सुबह से ही गुरूद्वारा में माथा टेकने के लिये स्त्री,बच्चे,बूढ़े,नौजवान का तांता लगा रहा,सभी समुदाय के लोगों ने गुरूद्वारा में आकर माथा टेका व अरदास की। गुरूद्वारा कमेटी के अध्यक्ष सरदार तरनपाल सिंह कालड़ा ने गुरू गोविन्द सिंह के प्रकाशोत्सव पर सभी को बधाई देते हुये कहा कि गुरू साहिब समाज सुधारक ...