ब्यूरो संवाददाता इटावा/बसरेहर: थाना क्षेत्र बसरेहर के गांव यासीनगर में सात साल के मासूम अंश पुत्र निर्मल की बेर की गुठली गले में फंस जाने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ग्रामनिवासी निर्मल कुमार ने बताया कि उनका सात साल का बेटा अंश शहीद भगत सिंह इंटर कालेज में कक्षा दो का छात्र था और वह शनिवार की दोपहर छुट्टी होने के बाद जब वह घर वापस आ रहा था। रास्ते में सड़क किनारे लगे बेर के पेड़ से बेरों को तोड़कर उसने खा लिये और जब वह घर आया तो कहने लगा कि मेरे गले में कुछ अटक रहा है और बताया कि उसने बेर खाया था। इस पर परिजन एक डाक्टर के पास ले गये लेकिन डाक्टर ने जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। परिजन बच्चे को अस्पताल ले जा रहे थे तभी बच्चे की मौत हो गयी। परिजन अस्पताल पहुंचे तो डाक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें