ब्यूरो संवाददाता इटावा: भाजपा सरकार का प्रथम उद्देश्य घर घर शिक्षा पहुंचा कर बच्चों को शिक्षित कर उनका जीवन स्तर उठाना है इसीलिए देश व प्रदेश की सरकार की प्राथमिकता है सर्वोत्तम शिक्षा,सरकार शिक्षा सुधार के लिए युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है। यह उद्गार जन चेतना समिति द्वारा कटरा पुरदल खान में आयोजित शिक्षण सामग्री वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर विधायक सरिता भदौरिया ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि पढ़ेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य,उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान एवं भाजपा नेता राम शरण गुप्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता जन चेतना समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने की। कार्यक्रम को युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष संजू चौधरी नगर अध्यक्ष अनुग्रह सेंगर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष ओम रतन कश्यप महिला नगर अध्यक्ष सुनीता कुशवाहा बढ़पुरा ब्लॉक प्रमुख गणेश राजपूत मंडल अध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय जन चेतना समिति के प्रदेश अध...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें