ब्यूरो संवाददाता इटावा: वन विभाग की टीम ने एक शिकारी को प्रतिबंधित नीलगाय के 60 किलो मांस के साथ गिरफ्तार किया है। वन विभाग की टीम ने रात में यह कार्रवाई की है। सालभर शिकारी प्रतिबंधित पशु पक्षी, जलीय जीवों का शिकार करते रहते हैं। लेकिन सर्दियों के मौसम में शिकार की घटनाएं अधिक बढ़ने लगती हैं। शिकारी ठंड का फायदा उठाकर अधिक सक्रिय हो जाते हैं। इटावा के तुरैया वन प्रभाग में शिकार करते एक शिकारी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार शख्स के पास से शिकार की गई नीलगाय का 60 किलो मांस बरामद किया गया है। नीलगाय का मांस एक आटो में भरा हुआ था। जिसे जब्त कर लिया गया है। वन विभाग की प्रवर्तन टीम के रेंजर विवेकानंद दुबे ने बताया कि इटावा के तुरैया वन प्रभाग में प्रतिबंधित वन्य जीव नीलगाय के शिकार की सूचना मिली थी। जिसके आधार पर प्रवर्तन टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान दो शख्स मौका ए वारदात से फरार हो गए, लेकिन एक को टीम ने पकड़ लिया है। आरोपी के कब्जे से मारी गई नीलगाय का 60 किलो मांस एक ऑटो में भरा हुआ बरामद हुआ है। ऑटो और बरामद मांस को मुख्यालय स्थित वन विभाग कैंपस में लाया गया है।...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें