Skip to main content

Posts

Showing posts with the label आरक्षण सूची

Etawah News: नगर निकाय चुनाव की आरक्षण सूची जारी, सात दिन के भीतर आपत्ति होगी जमा

ब्यूरो संवाददाता इटावा: जनपद के सभी नगर निकायों के लिए आरक्षण शुक्रवार शाम को जारी कर दिया गया है। हालांकि यह सूची अंतरिम है। इस पर अभी एक सप्ताह तक आपत्तियां मांगी गई है। आरक्षण को लेकर आपत्ति सात दिन के भीतर डीएम कार्यालय के माध्यम से जमा करानी होगी। जमा की जाने वाली आपत्ति पर निर्धारित समय में ही विचार विमर्श किया जाएगा। देरी से मिलने वाले आवेदनों पर कोई विचार नहीं होगा। Mainpuri Bye Election: सपा का शक्ति प्रदर्शन | डिंपल यादव का रोड शो | आदित्य | अंकुर यादव | रहे साथ गौरतलब है कि लंबे इंतजार के बाद जिले के सभी वार्ड की आरक्षण सूची जारी हो गई है। जिसके बाद इस बार सभासद पद के लिए दावेदारों में से कईयों के चेहरे खिल उठे है तो कई लोगों में मायूसी है। जिसका कारण है कि आरक्षित और महिला आरक्षित सीट होने पर कई लोगों के चुनाव मैदान में उतरने के अरमान सिर्फ अरमान ही रह गए। जिले में तीन नगरपालिका है तीन नगर पंचायत है। इटावा नगर पालिका, जसवंत नगर पालिका, भरथना नगरपालिका, इकदिल नगर पंचायत, बकेवर नगर पंचायत, लखन नगर पंचायत है।  ...