Skip to main content

Posts

Showing posts with the label सरिता भदौरिया

Etawah News : 33 करोड़ की लागत से होगा रेलवे स्टेशन का सौन्दर्यीकरण, फूड कोर्ट, शॉपिंग मॉल के साथ मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

ब्यूरो संवाददाता इटावा : अमृत भारत स्टेशन योजनान्तर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा वर्चुअल माध्यम से 33 करोड़ रुपए की लागत से इटावा रेलवे स्टेशन का सौन्दर्यीकरण एवं कायाकल्प के लिए शिलान्यास किया गया।  देश के 508 रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखी है। 'अमृत भारत स्टेशन योजना' के तहत पीएम ने देश भर के विभिन्न प्रमुख रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास के लिए लोकार्पण और शिलान्यास किया, पुनर्विकास अब तक का सबसे बड़ा कायाकल्प होगा। ये 508 स्टेशन 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैले हुए हैं, इनके विकास में 24,470 करोड़ की लागत निर्धारित की गई है।  देश कि किस राज्य से कितने स्टेशनों का पुर्नविकास होने वाला है- उत्तर प्रदेश 55 राजस्थान 55 बिहार 49 महाराष्ट्र 44 पश्चिम बंगाल 37 मध्य प्रदेश 34 असम  32 ओडिशा 25 पंजाब 22 गुजरात 21 तेलंगाना 21 झारखंड 20 आंध्र प्रदेश 18 तमिलनाडु 18 हरियाणा 15 कर्नाटक 13 असम 6 बिहार 3 केरल 2 पुनर्विकास में यात्रियों को अत्य...

Etawah News: सामाजिक न्याय सप्ताह अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर आयोजित

ब्यूरो संवाददाता इटावा: भाजपा स्थापना दिवस पर शुरू हुए सामाजिक न्याय सप्ताह अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न रोगों से पीड़ित 50 मरीजों की जांच कर दवाएं दी गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार को भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी के निर्देश पर भरथना युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुमेध अवस्थी की देखरेख में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान डॉ जितेंद्र बाजपेयी समेत स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने बुखार,खांसी, जुकाम आदि रोगों के मरीजो की जांच कर दवाएं दी गई। इससे पहले भाजपा सदर विधायक सरिता भदौरिया, व मंडल अध्यक्ष अनूप जाटव द्वारा स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का फीता काटकर शुभारंभ किया गया।  स्वास्थ्य शिविर में मनोज गुप्ता, जीतू चौहान, विशाल कौशल, नितिन ऋषिश्वर, सुभाष यादव, कुलदीप यादव, बंटू यादव, जयदीप त्रिपाठी, प्रशांत चौहान, कोमल यादव, गौरव गुप्ता, मोनू शुक्ला मौजूद रहे।

Etawah News: केक काटकर सदर विधायक सरिता भदौरिया का जन्मदिन मनाया

संवाददाता: महेंद्र कुमार  इटावा: सदर सीट से लगातार दूसरी बार विधायक बनी सरिता भदौरिया का आज जन्मदिन खूब धूम-धाम से मनाया गया। शहर के अलग-अलग इलाकों में इटावा के भाजपा नेता, कार्यकर्ता व बीजेपी समर्थकों द्वारा बीजेपी विधायक सरिता भदौरिया के जन्मदिन को लेकर कार्यक्रम आयोजित कराए जा रहे हैं।  वहीं इटावा के कृष्णकला उत्सव भर्थना चौराहा में भाजपा नेता, कार्यकर्ता व बीजेपी समर्थकों द्वारा बीजेपी विधायक सरिता भदौरिया का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। कार्यक्रम में पहुंची बीजेपी विधायक का नेताओं व कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।  कार्यक्रम मे मुख्य कार्यकर्ता रवि दुबे और उनके सहयोगी कार्यकर्ता ने सरिता भदौरिया जी को चाँदी का मुकुट से पहनाकर सम्मानित किया।  कार्यक्रम में शिवम दुबे, सूरज दुबे, संदीप शर्मा, रजत शर्मा, कुलदीप, मोनू पंडित, सोमेश् मिश्रा, विनित अवस्थी, आकाश ठाकुर, शिवम चौहान पंकज कुशवाह आदि उपस्थित थे।

Etawah News: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करके पीड़ितों से मिले कृषि मंत्री

ब्यूरो संवाददाता इटावा: उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही जिले में बाढ़ प्रभावित इलाकों के निरीक्षण और राहत कार्य की समीक्षा के लिए एक दिवसीय दौरे पर इटावा पहुचे। जहाँ उन्होंने  बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण और राहत कार्य की समीक्षा की इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से बातचीत की तथा कृषि मंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ पीड़ितों को कोई परेशानी न हो। जनपद के जिलाधिकारी अवनीश राय, एसएसपी जयप्रकाश सिंह, सीडीओ संतोष राय, एडीएम जयप्रकाश सिंह समेत आला अधिकारियों के साथ बैठक ककर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा की मदरसों की जांच हो रही हे, पर किसे आपत्ति हैं? बताएं हम अपने स्कूलों का भी निरीक्षण कराते हैं  तथा व्यवस्था को संभालने के लिए संस्थानों की जांच भी समय समय पर होती है। अखिलेश यादव की रोडवेज बस चोरी होने के बाद अब जेसीबी होगी चोरी के ट्वीट पर कृषि मंत्री ने कहा अखिलेश यादव के ट्वीट पर अब हम लोग अब ध्यान ही नही देते हे, उन्होंने अखिलेश यादव को हताश और निराश बताया। लम्पी वायरस के बारे में पुचा तो उन...

Etawah News: डीएम व भाजपा एमएलए ने फीता काट स्कूल चलो अभियान की शुरुआत की

ब्यूरो संवाददाता इटावा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्कूल चलो अभियान की शुरुआत की । इस दौरान सीएम ने बच्चों को भोजन परोसा । इससे पहले सीएम ने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि लगभग 2 साल बाद कोरोना महामारी पर असरदार नियंत्रण हासिल करने के बाद हम लोग फिर से ' स्कूल चलो अभियान ' के इस कार्यक्रम के साथ जुड़ रहे हैं । स्कूल चलो अभियान की शुरुआत में जनपद से अभियान के तहत इटावा के बढ़पुरा ब्लॉक के देसरमऊ स्थित प्राथमिक विद्यालय में इस अभियान की शुरुआत की गई है। अभियान की शुरुआत इटावा सदर से भारतीय जनता पार्टी की एमएलए श्रीमती सरिता भदौरिया ने की है। इस कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी श्रुति सिंह , मुख्य विकास अधिकारी संतोष राय समेत भाजपा के नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य मोहम्मद सईद के अलावा स्कूल के तमाम बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का शिक्षा विभाग के अधिकारियो ने स्वागत किया।