Skip to main content

Posts

Showing posts with the label 12 फ़ीट लम्बा अजगर

Etawah News:12 फ़ीट लम्बा अजगर देख मचा हड़कंप, सर्प मित्र ने किया रेसक्यू

आशीष कुमार  इटावा/ जसवंतनगर : गांव डुडहा में शिकार के उद्देश्य से घनी मूंज के नीचे घात लगाये बैठे 12 फीट लम्बे व लगभग 35 से 40 किलो वजनी अजगर को खेत में वहाँ कार्य कर रहे ग्रामीणों ने देख लिया और  देखते  देखते सैकडों ग्रामीण इकठ्ठे हो गये जो कि उसे मार देना चाहते थे । तब स्थानीय निवासी अनुज शाक्य ने पत्रकारों के माध्यम से पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण के लिये कार्य कर रही संस्था ओशन के महासचिव एवं वन्यजीव विशेषज्ञ सर्पमित्र डॉ अशीष त्रिपाठी को खेत  पर बैठे अजगर के दिखाई देने की सूचना दी।  सूचना मिलते ही डॉ आशीष त्रिपाठी तुरंत ही 20 मिनट में मौके पर पहुँचे और उस अजगर को मात्र 10 मिनट में काबू में कर सुरक्षित रेस्क्यू कर ग्रामीणों की सहायता से पकड़ लिया। मिशन स्नेक बाइट डेथ फ्री इंडिया के यूपी कोर्डिनेटर सर्पमित्र डॉ आशीष त्रिपाठी ने जानकारी देते हुये बताया कि यह 12 फीट लम्बा एवं 30 से 35 किलो वजनी अजगर पायथन मोलूरस प्रजाति का था । वन्यजीव अधिनियम 1972 के तहत य़ह एक संरक्षित प्राणी भी घोषित है इसमे कोई भी जहर ही नहीं होता है। इसे मारने या नुकसान पहुंचाने पर सजा और ...