ब्यूरो संवाददाता इटावा : शिवपाल सिंह महाविद्यालय में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया। मेंहदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्रों ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई,बहुत ही मनमोहक तरीके की मेहंदी हाथों पर डिजाइन की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। महाविद्यालय कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। प्रथम स्थान स्नेहलता बी.ए. तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान श्वेता बी.ए. प्रथम सेमेस्टर, प्रियंका बी.एस.सी. ए.जी. द्वितीय सेमेस्टर, तृतीय स्थान प्रिया बी.कॉम. प्रथम सेमेस्टर, अमीशा बी.एस.सी. प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश कुमारी बी.एस.सी. प्रथम सेमेस्टर, जोया खान बी.एस.सी. पंचम सेमेस्टर, रशिका बी.ए. पंचम सेम...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें