Etawah News: कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और वीरांगना लक्ष्मीबाई की जयंती मनाई गई
ब्यूरो संवाददाता इटावा: कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और वीरांगना लक्ष्मीबाई की जयंती मनाई गई। नेताओं ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर नमन किया। विचारगोष्ठी में शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे ने कहा कि आज देश और दुनिया के लिए बहुत महान दिन है , क्योंकि इस दिन दुनिया को वो दो महान महानायिकाऐं मिलीं , जिन्होंने देश की आजादी की लड़ाई में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जहां इंदिरा गांधी गांधीवादी तरीके से देश की आजादी के लिए लड़ीं और उसके बाद देश की प्रधानमंत्री बन कई ऐसी योजनाएं बनाईं , जिनसे देश के विकास को नये आयाम मिले। उन्होंने पूरी दुनिया में भारत का डंका बजाया। इंदिरा गांधी ने दुनिया का भूगोल बदलकर पाकिस्तान के टुकड़े कर दिये। वहीं रानी लक्ष्मीबाई ने 1857 की क्रांति की मशाल जलाई। अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिये। उन्होंने देश के लिए लड़ते हुए वीरगति प्राप्त की। दुनिया में महिलाओं के लिए वीरता का उदाहरण प्रस्तुत किया। कांग्रेसियों ने नुमाइश मैदान और कचहरी परिसर स्थित इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस कार्यक्...